गंगापार, जून 12 -- कौंधियारा, हिन्दुस्तान संवाद। करछना थाना क्षेत्र के हरंई गांव में गुरुवार की दोपहर नीम के पेड़ में फांसी के फंदे पर एक राजगीर का शव लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। करछना थाना क्षेत्र के हरंई गांव निवासी एक 45 वर्षीय व्यक्ति राजेन्द्र प्रसाद पुत्र नचकऊ ने गुरुवार की दोपहर घर के पीछे तालाब के किनारे नीम के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। मामला तब का है जब लोग अपने घरों में आराम कर रहे थे। कुछ ग्रामीणो ने जब लटके हुए शव को पास जाकर देखा तो मृतक की पहचान हुई। ग्रामीणो ने इसकी सूचना परिजनों व करछना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक शराब का सेवन करता था और राजगीर मिस्त्री का कार्य करता था। मृतक के ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.