आदित्यपुर, दिसम्बर 14 -- चांडिल, संवाददाता। नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की देर रात एक जंगली हाथी ने नीमडीह प्रखंड के चिंगड़ा- रांगाडीह में प्रधान माडी॔ के घर में बंधे हुए सूअर का शिकार किया। इसके अलावे हाथी ने शिवराम माडी॔ एवं नीलांबर मांझी के खेत में लगे धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने सुबह सुअर को मरा हुआ देखा। कुछ घंटे पहले ही हाथी शुक्रवार की मध्यरात्रि को नीमडीह थाना गेट के पास एनएच 18 ( चांडिल-पुरुलिया सड़क मार्ग) को पार कर रघुनाथपुर की ओर गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम रांगाडीह पहुंचा तथा नुकसान का आकलन किया। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली हाथियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...