आदित्यपुर, जून 25 -- चांडिल। नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के हेवन गांव में एक जंगली मादा हाथी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दिया। पिछले 20 दिनों में नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में दो जंगली हाथियों की मौत हो चुकी है। गत 5 जून को नीमडीह के तिल्ला गांव में एक हाथी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। हाथी के मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। इधर, ग्रामीणों ने मृत हाथी की पूजा अर्चना कर रहे है। 20 दिनों के भीतर दो हाथियों के मौत होने से वन विभाग के कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...