लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- नीमगांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद सरेराह हो रहे बवाल में दूर खड़े होकर तमाशा देखने वाले तीन दरोगाओं पर कार्रवाई की गाज गिरी है। एसपी संकल्प शर्मा ने तीनों दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया है और उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए है। उधर बवाल में नीमगांव पुलिस ने घायल की तहरीर पर फल विक्रेता समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को पाबंद किया है। रविवार को एसपी ने भी मौका मुआयना किया है। नीमगांव कस्बे में रहने वाला अनूप शनिवार की शाम चौराहे पर शकील की दुकान पर फल खरीदने गया था। वहां उनके बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनमें मारपीट होने लगी। मारपीट में अनूप को चोटें आई। उधर फल विक्रेता का आरोप है कि उसकी दुकान में तोड़फोड़ की गई। पूरा बवाल पुलिस के सामने हुआ। नीमगांव थाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.