गंगापार, अक्टूबर 5 -- करछना के ग्राम सभा नीबी खांई, करछना निवासी राजीव कमल पांडेय को जिला जज प्रतापगढ़ नियुक्त किया गया है। इसके पूर्व वे रामपुर में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी पद पर कार्यरत थे। उनकी पदोन्नति की खबर से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के पूर्व प्रधान अवधेश पांडे उर्फ सोनू सहित क्षेत्र के कई लोगों ने राजीव कमल पांडे को जिला जज बनाए जाने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और युवाओं को प्रेरणा देने वाली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.