नई दिल्ली, फरवरी 17 -- भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत ने ग्रुप स्टेज में लगातार अपने तीनों मुकाबले जीते। पिछले रविवार को भारतीय टीम ने हाईवोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत का अगला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ है, जोकि टूर्नामेंट से बाहर होनी की कगार है। भारत और नीदरलैंड के बीच बुधवार को टी20 विश्व कप मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम अपने कुछ खिलाड़ियों को आराम दे सकती है। भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में से ज्यादातर खिलाड़ियों को मौका दिया है। हालांकि टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर अभी भी अपनी बार का इंतजार कर रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान साइड स्ट्रेन का शिक...