अलीगढ़, फरवरी 6 -- n धनीपुर के गांव सिरावली में किसानों ने लगाया सेंटाना आलू n कृभकों की कंपनी में प्रोसेस होकर सीधे विदेश में सप्लाई होगा माल n किसानों को मिलेगा रोजगार, कंपनी देगी आलू का अच्छा दाम अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। नीदरलैंड के सेंटाना प्रजाति के आलू बीज ने अलीगढ़ में अच्छी ग्रोथ की है। बीते वर्ष नीदरलैंड के एग्रोनॉमिस्ट डॉ. जार्ज ने धनीपुर के सिरावली गांव में सर्वे किया था। इसके बाद अब फरवरी में वह फिर से गांव पहुंचे और आलू की ग्रोथ की जांच की। अब तक की रिपोर्ट के आधार पर किसानों को हरी झंडी मिली है। इस क्रम में आगामी 23 फरवरी को गांव में प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन होगा। कृभको कंपनी के माध्यम से ही किसानों को विदेशी आलू बीज मिला था। वर्ष दिसंबर में कृभकों ने किसान प्रमोद कुमार वर्मा पुत्र स्व. मोती लाल वर्मा के खेत पर सैंटाना प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.