जहानाबाद, मार्च 6 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जनता दल यू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ द्वारा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पटना मुख्यालय कर्पूरी भवन में महिला सम्मेलन किया जाएगा। महिला सम्मेलन को सफल करने के लिए प्रमिला कुशवाहा ने ग्राम बराम सराय, काजी सराय, हाजी सराय, बिरुपुर,गोडसर, मदारपुर, सहित कई गांव का दौरा कर बताया कि पटना में जद यू महिला सम्मेलन में जहानाबाद जिला से सैकड़ो महिलाएं भाग लेगी। प्रमिला कुशवाहा ने महिलाओं को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 19 वर्षों में महिलाओं को मान और सम्मान दिया है। हर जिला में महिला थाना और महिला हेल्पलाइन की स्थापना हुई है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को उत्थान के लिए जीविका परियोजना के द्वारा प्रदेश में 10 लाख स्वयं सहायता समूह का निर्मा...