पटना, मई 3 -- प्रदेश भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. कन्हैया सिंह ने कहा है कि राजद शासन काल में खेल और खिलाड़ियों की भारी उपेक्षा हुई थी। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए की राज्य सरकार ने खेल को भी बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। आज राज्य में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों का आयोजन हो रहा है। राजगीर और पटना में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के विकास के लिए प्रखंड स्तर पर स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। सिंह ने कहा कि यह राज्य में विकसित नई खेल संस्कृति का परिणाम है कि वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट में बिहार का नाम दुनिया में रौशन कर रहे हैं। ईशान किशन, मुकेश कुमार और आकाशदीप जैसे खिलाड़ियों ने देश में राज्य का परचम लहराया है। राजद शासन काल में खेल का कितना विकास हुआ, तेजस्वी यादव की दश...