पटना, फरवरी 19 -- बिहार में राज्यसभा चुनावों के ऐलान से पहले शराबबंदी की समीक्षा की मांग उठाकर जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टियां एनडीए सरकार चला रहे नीतीश कुमार पर दबाव बना रही थी। राज्यसभा चुनावों के ऐलान के बाद शराबबंदी पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने इस मसले पर नीतीश के साथ रहने का ऐलान कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता अख्तरुल ईमान ने कहा है कि एआईएमआईएम शराबबंदी की पक्षधर है। हालांकि अख्तरुल ईमान ने यह आरोप लगाया है कि प्रशासनिक पदाधिकारियों की लापरवाही और मिलीभगत से यह शराब बैन पूरी तरह फेल है। घर-घर में शराब की होम डिलीवर की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस पर सरकार को ऐक्शन लेना चाहिए। बुधवार को उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के विधायक दल के नेता माधव आनंद ने शराबबंदी...