नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी दो महीने बाद बिहार पहुंचे हैं। आते ही मुजफ्फरपुर की चुनावी रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नीतीश कुमार और बीजेपी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग पूरे देश में शहर बनाते हैं, उद्योग चलाते हैं, लेकिन अपने ही प्रदेश में उन्हें रोजगार नहीं मिलता। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी रिमोट से कंट्रोल कर रही है। राहुल गांधी ने नीतीश कुमार की 20 साल पुरानी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने सालों में बिहार के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "क्या आप ऐसा प्रदेश चाहते हैं जहां अदाणी को दो रुपये में जमीन मिले और आम लोगों को कुछ न मिले?" राहुल ने भीड़ से सवाल किया कि बिहार को ऐसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.