पटना, नवम्बर 20 -- Nitish Cabinet Ministers District Wise List: नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी एनडीए की नई सरकार में सीएम समेत 27 मंत्रियों में पटना, वैशाली और बेगूसराय जिले का बोलबाला है। बिहार के 38 जिलों में 16 को नीतीश मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी, जबकि 19 जिलों से 1-1 नेता को मिनिस्टर बनाया गया है। नीतीश कैबिनेट में बीजेपी से 14, जेडीयू से 9, चिराग पासवान की एलजेपी-आर से 2, जीतनराम मांझी की एचएएम और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम से 1-1 मंत्री बनाए गए हैं। चिराग पासवान ने बखरी विधायक संजय पासवान और महुआ एमएलए संजय सिंह को मिनिस्टर बनवाया। जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा ने बेटे संतोष सुमन और दीपक प्रकाश को मंत्री बनवाया है। नीतीश कुमार के 10वें मंत्रिमंडल में पटना और वैशाली से 3-3, बेगूसराय से 2, समस्तीपुर से 1, मुंगेर से 1, लखीसराय स...