जहानाबाद, मार्च 1 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जदयू जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केक काटा और मुख्यमंत्री के उत्तम एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। एक दूसरे को केक एवं लड्डू खिलाकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का भी जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकास की राह पर अग्रसर किया है। उनका कुशल नेतृत्व राज्य की प्रगति के लिए अभूतपूर्व योगदान दे रहा है। जदयू प्रदेश महासचिव राजू सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की नीति और नेतृत्व से बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय प्रगति की है। उनकी दूरदर्शी सोच और सुशासन की नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.