बोकारो, मई 4 -- बेरमो। बिहार प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने शनिवार को बेरमो में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। इसे लेकर आगामी चुनाव में विजयी होने को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। कहा कि एक समय का बिहार और आज का बिहार में जमीन-आसमान का अंतर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में समानता, महिलाओं को आरक्षण, शिक्षा, आवास और सामाजिक सुधार की दिशा में अनेकों योजनाएं धरातल पर उतारने का काम किया गया है, जो अभी भी अनवरत जारी है। इससे बिहार ने विकास की नई ऊंचाईयों को छुआ है। फुसरो में अपने मामा प्रसिद्ध उद्योगपति सह समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ऊर्फ लाल बाबू सिंह के आवास में मंत्री सुमित बोल रहे थे। बीते शुक्रवार को बोकारो के चास में हॉल ऑफ नॉट में अपने मम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.