पटना, जनवरी 9 -- जदयू प्रवक्ता हिमराज राम, परिमल कुमार और मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मधुरेन्दु पांडेय ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ने जल संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक और दूरदर्शी कार्य किए हैं। यह आज राज्य के लिए संजीवनी साबित हो रहे हैं। संरक्षण भी, समाधान भी की सोच के साथ सरकार ने न केवल परंपरागत जलस्रोतों को पुनर्जीवित किया है, बल्कि नए जलस्रोतों के निर्माण के माध्यम से जल संकट की चुनौती का स्थायी समाधान भी प्रस्तुत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...