पटना, नवम्बर 18 -- झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश महासचिव श्रीभगवान सिंह ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व क्षमता का कोई विकल्प नहीं है। वे एनडीए के लिए सर्वमान्य नेता हैं। उनके नेतृत्व में एनडीए ने बिहार विधानसभा के चुनाव में शानदार सफलता प्राप्त की है। नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में न केवल सामाजिक न्याय का ध्यान रखा बल्कि हर वर्ग के विकास और उत्थान के लिए काम किया। उन्होंने जदयू प्रत्याशियों के चयन में भी हर वर्ग को उचित हिस्सेदारी दी। उनके कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि बिहार आज देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा अधिक तेजी से विकास कर रहा है। महिलाओं के विकास के लिए उन्होंने जो कार्य किया वह पूरे देश के लिए अनुकरणीय रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...