मोतिहारी, मार्च 22 -- छौड़ादानो। पूर्व राज्य मंत्री सह जदयू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा के पदयात्रा का जत्था बुधवार को छौड़ादानो से गुजरा। उन्होंने बताया कि पार्टी के केंद्रीय कमान के आह्वान पर सीएम नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नरकटिया विधान सभा क्षेत्र के बीजबनी जगीरहा छठ घाट से पद यात्रा शुरू किया है। उन्होंने बताया कि उनकी इस पद यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। नुक्कड़ सभा का आयोजन कर लोगों को बताया जा रहा है कि 2005 के बाद जंगल राज को समाप्त कर सुशासन की सरकार स्थापित करने से लेकर उठाये गये कदमों को बताया जा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.