पटना, सितम्बर 23 -- जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने राज्य सरकार और पर्यटन विभाग को लेकर तेजस्वी यादव के आरोपों को तथ्यहीन बताया है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारण ही बिहार का पर्यटन और आर्थिक परिदृश्य बदल पाया है। श्री प्रसाद ने आरोप लगाया कि 17 महीनों तक पर्यटन मंत्रालय संभालने वाले तेजस्वी स्वयं अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को अद्भुत बताकर विरोधाभास पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक पर्यटन और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वाकांक्षी परियोजनाएं धरातल पर उतारी हैं। बुद्धिस्ट सर्किट के तहत बोधगया आज विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बन चुका है। पुनर्निर्माण के बाद नालंदा विश्वविद्यालय अब अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.