पटना, फरवरी 9 -- बिहार विधासभा में बजट सत्र के दौरान नीतीश सरकार के एक मंत्री ने दूसरे मंत्री के सामने अपनी मांग रखी तो राजद विधायक ने चुटकी ले ली। उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा से राज्य की भू संपदा के नेचर की समीक्षा कर उचित निर्णय लेने की मांग रखी तो राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि ऐसा कभी नहीं देखा कि एक मंत्री दूसरे मंत्री से गुहार लगाए। विधानसभा के अंदर कार्यवाही के दौरान उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा से जमीन के नेचर में बदलाव की मांग की। कहा कई नदियों की धारा बदलने के बाद जमीन की प्रकृति बदल गई है। इसके अलावा नदियों के किनारे भी बड़ी मात्रा में जमीन निकली है। लेकिन नियमानुसार इनपर कुछ नहीं किया जा सकता क्योंकि इनकी प्रकृति के कारण इनका हस्तांतरण भी नहीं हो...