सीवान, सितम्बर 8 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के पचरुखी प्रखंड के पपौर ग्राम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी रविवार को शामिल हुए।उन्होंने कहा कि 2005 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सूबे के लोगों की सेवा कर रहे हैं। जिले में प्रगति यात्रा के दौरान आए मुख्यमंत्री आज विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास व कार्यारंभ किए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब बिहार से अलग हटकर झारखंड बना तब बिहार के पास सिर्फ 13 प्रतिशत संसाधन थे, 87 प्रतिशत संसाधन झारखंड में चले गए। आज बिहार का बजट 23 हजार करोड़ से बढ़कर 3 लाख 17 हजार करोड़ का हो गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में दो बड़े नाम थे, एक नीतीश कुमार व दूसरा लालू प्रसाद। लालू राज में गड्ढे में सड़क थी या सड़क में गड्ढा। एसआर की चर्चा करत...