पटना, फरवरी 18 -- बिहार में इसी साल चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं नेताओं की जुबान वैसे-वैसे तल्ख होती जा रही है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीतामढ़ी जिले में सीएम नीतीश पर जबरदस्त हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को पकड़ुआ मुख्यमंत्री तक बता दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने सीएम को बीजेपी का कठपुतली तक कह दिया है। सीतामढ़ी में तेजस्वी यादव ने कहा, 'नीतीश कुमार मौन हैं। आज कल नीतीश कुमार पकड़ुआ मुख्यमंत्री हो गए हैं। यानी सिर्फ देह है, चेहरा है लेकिन चला कोई और रहा है। वो हमारे बुजुर्ग हैं। हम उनका सम्मान करते हैं लेकिन अब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के योग्य नहीं रह गए हैं। वो थक चुके हैं। उनका कोई मिशन या कोई रोड मैप नहीं है कि बिहार को कैसे आगे बढ़ाया जाए। बीजेपी की कठपुतली बनकर रह गए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.