पटना, फरवरी 17 -- जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जैसे व्यक्तित्व का बिहार में पैदा होना हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आजीवन सामाजिक समस्याओं से लड़ने का काम किया। कर्पूरी ठाकुर का जीवन भावी पीढ़ियों को हमेशा मार्गदर्शित करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर की धारा को आगे बढ़ाया है। साथ ही उनके विचारों को अपनी नीति में समाहित किया है। बशिष्ठ नारायण सिंह सोमवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित कर्पूरी चर्चा में बोल रहे थे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. धर्मेन्द्र चंद्रवंशी द्वारा लिखित पुस्तक 'कर्पूरी की पुकार है-नीतीशे कुमार है का लोकार्पण किया गया। मौके पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देश में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.