फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में एक मुस्लिम महिला का नकाब खींचे जाने पर समाजवादी पार्टी उद्धेलित हो गयी। सपा से जुड़ी महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नीतीश कुमार के साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज किशोर और यूपी के मंत्री संजय निषाद का विरोध किया। इससे पहले महिलाओं ने कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर महिला सभा की कार्यकर्तर्ि्रयों ने महिला सम्मान मार्च निकाला। महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह और पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के नेत़त्व में दर्जनों महिलाएं सड़क पर उतरीं। इस दौरान महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच रखने वाले नीतीश कुमार, गिरिराज किशोर और संजय...