पटना, अप्रैल 27 -- उग्रतारा न्यास उपाध्यक्ष सह जदयू नेता प्रमिल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार अभूतपूर्व लोक कल्याणकारी कार्य करके बिहार की जनता का दिल जीत लिया है। हर क्षेत्र में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों पर है। अस्पतालों में इलाज-जांच की सुविधा बेहतर हुई है। राज्य में कई मॉडल अस्पताल बने हैं। पटना का पीएमसीएच ग्लोबल हेल्थ हब बन रहा है। स्कूली बच्चे डिजिटल दुनिया से जुड़ रहे हैं। पिछले 13 महीने में कपड़े तथा चमड़े की 70 कम्पनियों ने बिहार में अपना यूनिट शुरू किया है। बिहार में बने जूते,पर्स, बैग अमेरिका,रूस, यूक्रेन,साऊदी अरब और कुवैत जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.