बिहारशरीफ, अप्रैल 19 -- नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में फिर बनेगी एनडीए की सरकार राजगीर, निज संवाददाता। जदयू अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी ने राजगीर में कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगी और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बाबा भीमराव आंबेडकर के संविधान को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके कार्यकाल में समानता, महिलाओं को आरक्षण, शिक्षा, आवास और सामाजिक सुधार के कई कार्यक्रम शुरू किए गए, जिससे बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयां छुईं। त्यागी आंबेडकर रथ यात्रा के साथ राजगीर पहुंचे थे और उन्होंने राजगीर विधानसभा के सभी प्रखंडों में रथ के साथ घूमकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर जिलाध्यक्ष मो अरशद, उमेश भगत, बादल कुमार आदि मौजूद थे।

ह...