पटना, फरवरी 3 -- बिहार की नीतीश कुमार सरकार की पूर्व मंत्री लेसी सिंह ने कहा है कि देश में दूसरा कोई ऐसा नेता नहीं हुआ, जिसने आधी आबादी यानी महिलाओं की सुधि ली। देश में एकमात्र नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, जिन्होंने सत्ता संभालते हुए कई ऐतिहासिक कदम उठाकर महिलाओं को नवजीवन दिया और दूसरी आजादी दिलायी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जीवन महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित है। लेसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माताओं एवं बहनों का मनोबल बढ़ाने के लिए कई बड़ा काम किया। उन्होंने महिला उद्यमी योजना चलाकर महिलाओं को पांच लाख का मुफ्त अनुदान दिया। इतना हीं इतनी ही राशि बिना सूद के आसान किस्तों पर वापस करने का प्रावधान भी किया। लड़कियों के जन्म से लेकर शिक्षा, नौकरियों में आरक्षण समेत जीविका तक के लिए कई योजनाएं मुख्यमंत्री नीतीश कु...