पटना, फरवरी 25 -- जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीति, नीयत और निष्ठा का कोई मुकाबला नहीं है। नेताओं की भीड़ में हमारे नेता की छवि सबसे अलग है। ऐसे नेता के नेतृत्व और मार्गदर्शन में काम करना हम सभी के लिए परम सौभाग्य का विषय है। 2025 में 225 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पार्टी के तमाम साथियों को बूथ स्थर तक मजबूत संगठन बनाना है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्षों, प्रमंडल प्रभारियों एवं विधानसभा प्रभारियों की समीक्षात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है, इसलिए मेहनत और परिश्रम में कोई भी कमी नहीं आनी चाहिए। बैठक में विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.