पटना, जून 22 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासन की उपलब्धियों को जदयू घर-घर पहुंचाएगा। इससे संबंधित बुकलेट का वितरण भी जदयू करेगा। रविवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में 'बूथ जीतो-चुनाव जीतो कार्ययोजना पर गहन चर्चा हुई, जिसमें उक्त बातों पर भी विमर्श किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम, झूठ और दुष्प्रचार का तथ्यपरक जवाब देने और 15 वर्षों के राजद के कुशासन की सच्चाई से भी नई पीढ़ी को अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर बैठक को संबोधित किया, साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार की संकल्पना को साकार करने के लिए 2025 में बिहार की बागडोर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपने का संकल्प लेना है। मौके ...