पटना, मार्च 23 -- चुनावी साल से गुजर रहे बिहार में इफ्तार पार्टी की सियासत शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास एक अणे मार्ग पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया है। इस बीच मुस्लिम संगठनों का एक लेटर चर्चा में है जिसमें सात मुस्लिम संगठनों ने सीएम की इफ्तार से दूरी बनाने का ऐलान किया है। इस पर सियासत तेज हो गई है। जदयू और बीजेपी ने इसे राजद की साजिश करार दिया है। जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने इस लेटर को फर्जी बताया है तो बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा है कि एम वाई समीकरण को अपनी बपौती समझने वाले आरजेडी की कारगुजारिओं से मुसलमानदूर रहें। दरअसल नीतीश कुमार की ओर से इफ्तार पार्टी का ऐलान किए जाने के बाद एक लेटर सामने आया जिसे इमारत ए शरिया का बताया जा रहा है। लेटर में सात मुस्लिम संगठनों की ओर सीएम नीतीश के दावत ए इफ्तार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.