नई दिल्ली, मार्च 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता जमीयत उलमा ए हिंद ने ऐलान किया है कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू जैसे नेताओं के इफ्तार, ईद मिलन जैसे आयोजनों में शामिल नहीं होगा। संगठन के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि ऐसे नेता सत्ता के लिए मुसलमानों के साथ हो रहे अन्याय पर चुप्पी साधे हुए हैं। साथ ही देश के संविधान के खिलाफ केंद्र सरकार का समर्थन कर रहे हैं। मदनी ने कहा कि ऐसे नेताओं के खिलाफ जमीयत ने सांकेतिक विरोध का फैसला लिया है। इसके तहत अब संगठन ऐसे लोगों के किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेगा। मदनी ने कहा कि इस देश में जिस तरह के हालात हैं, वह किसी से छिपा नहीं है। कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि खुद को धर्मनिरपेक्ष और मुसलमानों का हमदर्द बनाने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.