पटना, मई 26 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि लालू परिवार ने नीति और नैतिकता को पूरी तरह तिलांजलि दे दी है। आरोप लगाया कि अब उनके राजनीतिक पापों का घड़ा पूरी तरह फूट चुका है। वर्षों तक जनता को भ्रमित करने वाला यह परिवार आज अपने ही अहंकार, भ्रष्टाचार और स्वार्थ की गठरी तले दबता चला जा रहा है। लालू परिवार की राजनीति अब अपने अंतिम दौर में है। श्री कुशवाहा ने कहा कि जो व्यक्ति आज नैतिकता का झूठा ढोल पीट रहे हैं, वे शिल्पी गौतम हत्याकांड, चंपा विश्वास दुष्कर्म कांड और अपनी बहू ऐश्वर्या राय के सार्वजनिक अपमान के समय मौन थे। तब उनकी नैतिकता कहां थी? सीवान में जब निर्दोषों को तेजाब से नहलाकर मौत के घाट उतारा गया, तब भी लालू प्रसाद सत्ता के नशे में चुपचाप तमाशा देखते रहे। नैतिकता बोध को लेकर लालू परिवार की यह दोहरी मानसिकता अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.