मुंगेर, दिसम्बर 25 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बुधवार को नीति आयोग की केंद्रीय टीम ने बुधवार को प्रखंड में सरकार द्वारा संचालित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा की। केंद्रीय प्रभारी सह मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल के निदेशक राजीव रंजन कुमार ने नीति आयोग के निर्देशानुसार बरियारपुर प्रखंड में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। केंद्रीय टीम ने निरीक्षण की शुरुआत प्रखंड अंतर्गत बालिका उच्च विद्यालय से किया। उन्होंने छात्राओं से उनके लक्ष्य के बारे में जानकारी ली। प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। वर्ग नवम की छात्राओं से स्मार्ट क्लास में पढ़ाई जाने वाली कंटेंट की जानकारी ली। बच्चों ने कहा कि टीचर के द्वारा कंटेंट एवं वीडियो वर्णन किया जाता है। जिससे हमें समझने में भी सुविधा होती है। इस दौरान विद्यालय के वरीय शिक्षक दीपक दास ...