आगरा, जनवरी 15 -- सोरों क्षेत्र के मानपुर नगरिया स्थित राघव मैरिज होम में किसान मजदूर पंचायत हुई। इस दौरान संगठनों के पदाधिकारियों ने सरकार की किसान व मजदूर विरोधी नीतियों के बारे में बताया। साथ ही 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। पंचायत के दौरान सीपीआईएम के प्रदेश सचिव एवं सीआईटीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड रविशंकर मिश्र ने कहा कि मजदूरों के हक में बने 29 श्रम कानूनों को सरकार ने खत्म कर दिया है, उनकी जगह चार श्रम संहिताएं संसद में लागू कर दी गई हैं। स्थायी कर्मचारियों का हक़ छिन गया है। अब श्रमिक संगठनों ने मिलकर 12 फरवरी को हड़ताल करने का आह्वान किया है। इस दौरान उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश महासचिव कामरेड बृजलाल भारती, सीपीआईएम के जिला सचिव सुनील कुमार, जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार कुशवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.