गोपालगंज, दिसम्बर 20 -- गोपालगंज । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नीतिन नवीन के 23 दिसंबर को दिल्ली से पटना आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत के लिए गोपालगंज जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पटना जाएंगे। प्रेस वार्ता में जादोपुर मोड़ स्थित अपने आवास पर सदर विधायक सुभाष सिंह ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोपालगंज जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के करीब एक हजार से अधिक कार्यकर्ता पटना जाएंगे। मौके पर पार्टी के नेता दीपक कुमार दीपू सहित अन्य नेता थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.