फरीदाबाद, फरवरी 5 -- नूंह। मेवात विकास अभिकरण ने नीट और आईआईटी-जेईई के लिए नि:शुल्क रेजिडेंशियल कोचिंग योजना शुरू की है। चयन के लिए 9 और 10 फरवरी को स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 6 फरवरी शाम 5 बजे तक है। मेवात क्षेत्र के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है। यह योजना कक्षा 11वीं और 12वीं के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए है। पात्र छात्र कक्षा 9वीं में कम से कम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चुके हों और जिला नूंह या हथीन ब्लॉक के निवासी हों। एमडीए के सीईओ एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को पूरी तरह नि:शुल्क आवास, कोचिंग, पढ़ाई की सामग्री और मेंटरशिप दी जाएगी। कोचिंग का संचालन क्लास 24 द्वारा किया जाएगा। कोचिंग केंद्र पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यम...