नई दिल्ली, जून 3 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ( एनबीई) ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-पीजी)-2025 की तारीख बदलने की अनुमति देने की मांग की है। शीर्ष अदालत में दाखिल अर्जी में, एनबीई ने कहा कि कोर्ट के आदेश के अनुपालन में अब 15 जून को नीट-पीजी आयोजित करना संभव नहीं होगा। एनबीई ने शीर्ष अदालत से 3 अगस्त को एक पाली में सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक नीट पीजी आयोजित करने की अनुमति देने की मांग की है। एनबीई ने 15 जून को होने वाली नीट पीजी 2025 को स्थगित करने की जानकारी दी है और परीक्षा की तारीख बढ़ाने की अनुमति देने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने 30 मई को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ( एनबीई) को स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.