नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को नीट-पीजी 2025-26 के लिए क्वालिफाइंग कट-ऑफ पर्सेंटाइल को कम करने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर को केंद्र सरकार और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। शीर्ष अदालत ने पोस्टग्रेजुएट चिकित्सा पाठ्यक्रम में करीब 18 हजार खाली सीटों को भरने के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर यह निर्देश दिया है। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और आलोक अराधे की पीठ ने इस मामले में बेंच ने एनबीईएमएस को भी नोटिस जारी कर अपना जवाब देने को कहा है। पीठ ने सभी पक्षकारों को मामले की अगली सुनवाई 6 फरवरी से पहले अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। एनबीईएमएस ने देश भर में 18,000 से अधिक पोस्टग्रेजुएट मेडिकल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.