हजारीबाग, मई 5 -- हजारीबाग प्रतिनिधि। नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन कई दिनों से तैयारी में जुटा था। इसके सफल आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से कई बैठक भी आयोजित की गई। कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन करने को लेकर जिला प्रशासन की गत चार दिनों से अटकी पड़ी सांस रविवार को परीक्षा संपन्न होने के बाद पटरी पर लौट आई। गत वर्ष नीट की हुई परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने को लेकर हजारीबाग चर्चा में रहा और सीबीआई की टीम तक मामले की जांच करने पहुंच गई थी। इस मामले में एक प्राइवेट स्कूल के प्राचार्य समेत दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया था। इसकी वजह से हजारीबाग की काफी किरकिरी हुई थी। इसे देखते हुए जिला प्रशासन कुछ ज्यादा ही सतर्क रहा। जिले के आठ स्कूल कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गये थे। इस बार सरकारी स्कूल कॉलेज को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया था। बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.