शाहजहांपुर, मई 4 -- नीट( यूजी) 2025 की परीक्षा रविवार को जिले में बनाएं गए 6 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा में 2992 अपनी अपनी किस्मत आजमाएंगे। जिला प्रशासन की ओर सख्त इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कराई जाएगी। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की ओर से परीक्षा सकुशल व शांतिपूर्ण कराने को छह मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी व छह केंद्र व्यवस्था नामित किए गए हैं। तैनात मजिस्ट्रेट लोग परीक्षा के दौरान अपने अपने प्वाइंट पर भ्रमणशील रहकर शांतिव्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी रखेंगे। परीक्षा नोडल केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 के प्रधानाचार्य को बनाया गया है। जिनकी देखरेख में परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.