गोरखपुर, दिसम्बर 23 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नीट की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता के अपहरण के बाद हत्या के मामले में एसटीएफ की जांच निर्णायक चरण में पहुंच गई है। इस हत्याकांड में शामिल चार आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है,जबकि शेष 13 आरोपितों के खिलाफ साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है। जांच के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक फैले पशु तस्करी के संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआचाफी गांव में 15 सितंबर की रात हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। नीट की तैयारी कर रहे होनहार छात्र दीपक गुप्ता का पशु तस्करों ने अपहरण कर लिया और बाद में उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया था। आक्रोशित ग्रामीणों ने तस्करों की घेराबंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.