हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 27 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार की शाम मृतक नीट छात्रा के परिजनों से मिलने जहानाबाद पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि धैर्य रखिए न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि अपराध करने वाले कितने भी बड़े क्यों ना हो, निश्चित तौर पर उन पर कार्रवाई होगी। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सजगता के साथ इसकी पूरी जांच हो रही है। इसकी सत्यता को उजागर किया जाएगा जो भी दोषी होंगे उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीजीपी के नेतृत्व में जांच कमेटी जांच कर रही है। हर बिन्दु पर जांच की जा रही है। इस मामले में डीजीपी और गृहमंत्री से भी बात हुई है। उपमुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि इस कांड में जो भी दोषी होंगे, चाहे उनकी पहुंच जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.