सहरसा, फरवरी 9 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। पटना में नीट छात्रा कांड के बाद रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में महिला सुरक्षा पर जोर दिया जा रहा है। समस्तीपुर मंडल के सहायक सुरक्षा आयुक्त राकेश कुमार सिंह ने महिला सुरक्षा के मामले में संवेदनशील होकर निगरानी रखने का आरपीएफ को निर्देश दिया है। साथ ही पर्व के समय नशाखुरानी की बढ़ती घटना को देखते आगामी होली को लेकर अधिक चौकस रहने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा है कि गश्त के अलावा सीसीटीवी कैमरे के जरिए 24 घंटे यात्री सुरक्षा और रेल संपत्ति की निगरानी रखें। नशाखुरानी, चेन पुलिंग, ट्रेन पर पत्थरबाजी, बंद रेल फाटकों व रेललाइन होकर यात्री, राहगीर या वाहन चालक आवाजाही नहीं करें इसके लिए जागरूकता फैलाते रहे। अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई सामग्री कोई नहीं खाएं इसके लिए भी यात्रियों को जागरूक करें। संदिग्ध व्यक्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.