जहानाबाद, जनवरी 21 -- सीपीआई ने निकाला प्रतिवाद मार्च, गृह मंत्री का फूंका पुतला अरवल, निज संवाददाता। बिहार में बढ़ते अपराध एवं बिहार के बेटियों के साथ अमानवीय व्यवहार के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अरवल जिला परिषद की ओर से प्रतिवाद मार्च सह बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया। यह प्रतिवाद मार्च सीपीआई के जिला कार्यालय से निकलकर भगत सिंह चौक होते हुए ब्लॉक परिषद के पास पहुंचकर पुतला दहन किया गया। इस दौरान सीपीआई नेता इंकलाब जिंदाबाद ,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिंदाबाद ,सम्राट चौधरी होश में आओ, सम्राट चौधरी मुर्दाबाद, बिहार की बेटी और नीट की छात्रा को न्याय दो, हत्यारो को फांसी दो, पीड़िता के परिजनों को धमकाना बंद करो, परिजनों को सुरक्षा प्रदान करना होगा, छात्रा की हत्या के मामले की सीबीआई से जांच कराओ आदि नारे लगा रहे...