गोरखपुर, जून 1 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। मुरारी इंटर कालेज के पास जर्जर बिजली का तार जमीन से कुछ दूरी पर झुल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को हादसे का भय सता रहा है। लोगों ने लटक रहे तारों को ठीक कराने की मांग की है। जुड़ियान बिजली घर कस्बा स्थित हाइवे के किनारे उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए एलटी तार की सप्लाई की गई है। तार जर्जर होकर काफी दिनों से झूल रहे है, लेकिन विभाग उसे ठीक नहीं करा पा रहा है। स्थानीय अजीत यादव, सर्वेश पांडेय, सूरज सिंह, आनन्द पांडेय, अजय शुक्ल समेत अन्य ने बताया कि एलटी सप्लाई के जर्जर तार जमीन से मात्र पांच फीट की दूरी पर लटक रहे हैं। जिसके कारण हमेशा हादसे की आशंका बनी हुई है। साथ झूलते तारों के टकराने से फाल्ट की समस्या हो रही है। विभाग के अधिकारीयों कई बार शिकायत कर तारों को ठीक करने की मांग हुई लेकिन आजत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.