गंगापार, सितम्बर 4 -- शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को रजवंती देवी पब्लिक स्कूल कोरांव में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रत्येक हाउस के छात्रों ने पूरी ऊर्जा और उत्साह से भाग लिए। कार्यक्रम में दौड़, लेमन स्पून दौड़, मेढक दौड़, थ्री लेग दौड़, बैलून पकड़, टाफी पकड़, रस्सी खींच और खो- खो की प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई। खो- खो में ग्रीन हाउस के ब्वॉयज टीम विजयी रही। नींबू दौड़ में रेड हाउस की श्रेया सोनकर प्रथम स्थान पर रहीं। मेढक दौड़ में यलो हाउस की सिंदरा बानो ने पहला स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को 14 नवम्बर को पुरष्कृत किया जाएगा। मौके पर प्रीती तिवारी, माहेश्वरी तिवारी, सुरेन्द्र शुक्ल, शीला पाल और शकीना ने अहम भूमिका निभाई। प्रबंधक अशोक कुमार शुक्ल ने बच्चों को शिक्षा में खेल के महत्व को बताया।

हिंदी हिन...