बक्सर, नवम्बर 29 -- युवा के लिए ------ बक्सर, हमारे संवाददाता। प्रखंड स्तरीय दिव्यांग बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें दिव्यांग बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। नींबू चम्मच प्रतियोगिता में छह बच्चों ने हिस्सा लिया था। प्रथम स्थान संजू समरिटन विद्यालय के छात्र अंकुश कुमार को मिला। वहीं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में दस बच्चों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान पर मध्य विद्यालय जासो के छात्र अभिराज कुमार को मिला। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय सोंधिला की छात्रा माधुरी कुमारी रही। सभी खेलकूद प्रतियोगिता सदर बीआरसी परिसर में हुआ। इस अवसर पर डॉ. रमेश चंद पांडेय ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को यदि सही तरीके से प्रोत्साहन व मार्गदर्शन मिले। तब वह किसी से भी पीछे नहीं है। वह सामान्य बच्चों की तरह अपना प्रदर्शन कर सकते है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.