अमरोहा, नवम्बर 19 -- हसनपुर। नींद में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर की उपचार के बाद मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर निवासी 35 वर्षीय दयाचंद पुत्र हरनारायण रविवार रात घर की छत पर बनी झोपड़ी में सो रहा था। सुबह के वक्त वह लघुशंका करने के लिए उठा तो नींद में छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। उसकी चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे आनन फानन में नगर के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार कराने के बाद परिजन घर ले आए। मंगलवार रात दयाचंद ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दयाचंद हरियाणा में मेहनत मजदूरी करता है। हादसे से एक दिन पूर्व ही वह घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.