नई दिल्ली, जनवरी 8 -- गहरी और सुकूनभरी नींद इन दिनों काफी सारे लोगों के लिए समस्या बन गई है। दरअसल, काफी सारे लोगों को बिस्तर पर जाते ही नींद ना आने की समस्या परेशान करती है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ रिसर्च इन मेडिकल साइंस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक केवल भारत में ही टोटल पॉपुलेशन के लगभग 10 से 30 प्रतिशत लोग इनसोमनिया के शिकार है। जिसकी वजह से उन्हें गहरी नींद ना आने की समस्या रहती है। अक्सर इन समस्याओं से निपटने के लिए लोगों को स्क्रीन टाइम कम करने, चाय-कॉफी शाम को ना पीने, गर्म पानी से नहाने और जायफल जैसे मसालों को इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। साथ ही इनसोमनिया के मरीजों के लिए एक सलाह कि उन्हें रात को दस बजे के बाद बिस्तर पर जाकर सोने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि ये मेलाटोनिन हार्मोनस के प्रोडक्शन का पीक टाइम होता है। लेकिन उसके बाद भी अग...