संभल, फरवरी 14 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के संभल गंवा रोड पर शनिवार सुबह तड़के 5 बजे गवा की ओर से आ रहा। एक ट्रक शकरपुर बिजली घर के सामने चालक को झपकी आने के चक्कर में सड़क के नीचे उतर गया। और वह पूरी तरह से मिट्टी में धस गया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव के बिजली घर के सामने शनिवार को गाजियाबाद से किराने का सामान भरकर अनूपशहर संभल रोड से गुजर रहे ट्रक चालक रिजवान को नींद की झपकी आ गई। और वह इसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर को बचाने के चक्कर में ट्रक सड़क से नीचे उतर गया।और रोड पर चल रहे चौड़ीकरण निर्माण कार्य की मिट्टी के ढेर में घुस गया। जिससे ट्रक खंदक में पलटने से बाल बाल बच गया। वहीं ट्रक चालक रिजवान में बताया कि गाजियाबाद से किराने का सामान भरकर बिहार के जिला मुजफ्फरपुर जा रहा था। तभी तड़के 5: बजे नींद ...