देवास, जनवरी 12 -- मध्य प्रदेश के देवास जिले में इंश्योरेंस की रकम के लिए पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति का मर्डर कर दिया। दोनों ने ऐसी साजिश रची कि हत्या को हादसा दिखा दें, लेकिन पुलिस जांच और पूछताछ में सच्चाई सबके सामने आ गई। पुलिस ने सख्ती से पत्नी से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया,इसके बाद पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महज 48 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया मामले में पत्नी, प्रेमी सहित 2 अन्य साथी को गिरिफ्तार कर लिया गया।पहली नजर में हादसा लगा, लेकिन. देवास पुलिस ने सोमवार मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना 8 और 9 जनवरी की दरमियानी रात की है। उज्जैन-देवास बायपास रोड पर नौशराबाद पशु हाट के पास एक व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई...